झंझारपुर (मधुबनी)। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर के डीआरएम सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने झंझारपुर जक्शन का निरीक्षण किया। इससे पूर्व बीते गुरुवार को औचक निरीक्षण में जंक्शन के व्यवस्था से खफा डीआरएम ने एसएस सहित कुल आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया था। निलंबित कर्मियों को मंगलवार को उस समय बड़ी राहत मिली जब डीआरएम ने भविष्य में गलती न करने की चेतावनी के साथ निलंबन खत्म कर दिया। बुधवार को पहुंचे डीआरएम सत्य प्रकाश त्रिवेदी जंक्शन की साफ सफाई की व्यवस्था संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों को डीआरएम ने सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त रखने का आदेश दिया। रेलवे सूत्र के अनुसार डीआरएम ने तमुरिया घोघरडीहा एवं निर्मली स्टेशनों का भी निरीक्षण बुधवार को किया और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।
जागरण के सौजन्य से
No comments:
Post a Comment